सुपर किड्स में ग्रेजुएशन डे एवं महिला दिवस का आयोजन

सुपर किड्स में ग्रेजुएशन डे एवं महिला दिवस का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

गंगाशहर , 9 मार्च। सुपर किड्स स्कूल के द्वारा ग्रेजुएशन डे एवं महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर अध्यक्ष श्रीमती संजू लालानी रही। स्कूल की अध्यापिका श्रीमती किरण मारू ने तिलक लगाकर व बैच लगाकर मुख्य अतिथि व सभी पेरेंट्स का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती डांस से किया गया।
तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगीन परिधानो में सुसज्जित होकर विभिन्न प्रकार के नृत्य, कविता एवं भाषण की प्रस्तुति दी जिससे सभा में उपस्थित हर व्यक्ति का मन मोह लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
सुप्रिया राखेचा ने श्रीमती संजू लालाणी का मेमेंटो देकर वूमेंस डे के अवसर पर स्कूल प्रांगण में अभिनंदन किया गया

श्रीमती संजू ने कहा बच्चे महकता गुलाब है बच्चों को अपना पूरा समय दें जिससे वह समाज में राष्ट्र का नाम ऊंचा कर पाएंगे। उन्हें कार नहीं बल्कि संस्कार देकर बड़ा करें। श्रीमती संजू का मेमेंटो देकर वूमेंस डे के अवसर पर स्कूल प्रांगण में अभिनंदन किया गया।पूरे वर्ष भर में आयोजित विभिन्न काॅम्पीटिशन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले नन्हे कलाकारों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

pop ronak

श्रीमती समता बांठिया एवं मौनिका सुथार ने सुपर किड्स की तारीफ करते हुए कहां कि यहां हमारे बच्चों को जो संस्कार एवं शिक्षा दी गई है वह कहीं ओर मिल पाना असंभव था। हमारे बच्चों की नींव को मजबूत करने में आपका बहुत सहयोग रहा इसलिए हम आपके आभारी रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों में रक्षिता सेठिया की भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रेम बच्छ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *