अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह में चलेगी हीटवेव, बारिश के आसार कम

अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह में चलेगी हीटवेव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 अप्रैल।   मार्च ताे जैसे-तैसे राहत में निकल गया। अप्रैल में गर्मी से किसी भी सूरत में राहत नहीं मिलेगी। अप्रैल का पहला और दूसरा सप्ताह सामान्य रहेगा। तीसरा और चाैथा सप्ताह ज्यादा परेशान करेगा। अंतिम सप्ताह में हीटवेट चलेगी। तापमान भी 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पहले सप्ताह में एक पश्चिमी विक्षाेभ आएगा। हालांकि बीकानेर में इस विक्षाेभ से बारिश के आसार ताे नहीं हाेंगे लेकिन बादलाें की आवाजाही से तापमान सामान्य पर ही रहेगा। 40 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है। दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हाेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

43 डिग्री तक तापमान पहुंच जाएगा। इस सप्ताह बारिश की काेई संभावना नहीं क्याेंकि काेई इस सप्ताह विक्षाेभ की संभावना नहीं है। तीसरा सप्ताह अप्रैल के लिए टर्निंग प्वाइंट है। इस सप्ताह में पश्चिमी विक्षाेभ के आसार ताे हैं। आंधी या बूंदाबांदी भी हाे सकती है लेकिन विक्षाेभ से पहले हीटवेव चलनी शुरू हाे जाएगी।

अंतिम सप्ताह में हीटवेव और तेज हाेगी और पूरी तरह शहर लू की चपेट में हाेगा। गर्म हवाएं चलनी शुरू हाे जाएंगी और गर्मी अपने विकराल रूप में होगी। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। 46 डिग्री तापमान में पूरा शहर तपने लगता है। दिन ताे दिन रात भी घुटन पैदा करती है। रात में भी गर्मी प्रचंड रूप से रहती है।

बारिश का काेटा पूरा होना मुश्किलअप्रैल में 7.7 एमएम बारिश हाेनी चाहिए। मगर माैसम विभाग का जाे पूर्वानुमान है उसके मुताबिक तीसरे सप्ताह में ही बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 7.7 बारिश का औसत तब निकलेगा जब कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हाे। पहले सप्ताह जाे विक्षाेभ है उसमें भी बारिश की संभावना बहुत कम है। सिर्फ बादलाें की आवाजाही रहेगी। तीसरे सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। फिर 7.7 एमएम बारिश का औसत पूरा हाेना मुश्किल है।

इधर..विक्षाेभ का आंशिक असर, रात में 20.6 तक पहुंचा पारा, आज से फिर बढ़ेगा

फर्क समझें हीटवेव और लू में अंतर क्या है : बुजुर्ग या पुराने अनुभवी लाेग 44 डिग्री के बाद चलने वाली हवाओं काे ही लू मान लेते हैं। माैसम विभाग ऐसा नहीं मानता। भले ही 46 या 47 डिग्री तापमान हाे जाए लेकिन हवा गर्म नहीं चल रही ताे लू नहीं कह सकते लेकिन 43 डिग्री तापमान में भी अगर हवा गर्म है ताे लू है। इसलिए लू की परिभाषा सिर्फ गर्म हवाओं से जुड़ी है लेकिन कुछ लाेग इसे सिर्फ तापमान से जाेड़कर मानते हैं कि अगर तापमान 44 डिग्री हाे गया ताे लू चलने लगगी ऐसा जरूरी नहीं।

विक्षाेभ का बीकानेर में भी आंशिक असर दिखा। रविवार की रात आंशिक रूप से ठंडक रही। हवा भी लाेगाें काे राहत पहुंचा रही थी। दिन का तापमान भी तीन-चार दिनाें से राहत प्रदान कर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वापस गर्मी बढ़नी शुरू हाेगी।

बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यही सामान्य तापमान है। इतना ही मार्च के अंत और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हाेना चाहिए। मगर अब वापस तापमान बढ़ने के आसार हैं। हालांकि पांच या छह अप्रैल को वापस एक विक्षोभ आने की स्थिति है मगर बारिश जैसे हालात कम हैं। सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे एक दो डिग्री तापमान जरूर कम हो सकता है। ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद दूसरे सप्ताह में विक्षोभ के कोई आसार नहीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *