एसजेपीएस में स्ट्रेस मेनेजमेंट एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एसजेपीएस में स्ट्रेस मेनेजमेंट एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 अप्रेल। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में ‘स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत ICCR डायरेक्टर नवीन मेघवाल के सान्निध्य में स्ट्रेस मेनेजमेंट व स्वास्थ्य जागरूकता हेतु योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों ने मेडिटेशन कर योग के महत्त्व को जाना।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नवीन मेघवाल ने बताया कि वर्तमान में सभी के लिए सबसे बड़ी समस्या एकाग्रता की है। आज सभी सफलता के दौड़ में भागना चाहते हैं अतिशीघ्रता से सब प्राप्त करना चाहते है, परंतु ध्यानपूर्वक कार्य न करना, स्मृति का अभाव, मन के भटकाव के कारण प्राप्त नहीं कर पाते। आज सभी वर्ग के लोग डिप्रेशन व स्ट्रेस का शिकार हैं जिसका कारण वे स्वयं है क्योंकि हम चहुँ दिशा में सब कुछ प्राप्त करना चाहते है। छोटी-छोटी बातों को मन में बैठा लेते है तथा जीवन में धैर्य का अभाव है उन्होंने सम्यक ज्ञान व सम्यक स्मृति पर बल दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विद्धार्थियों को ध्यान, क्रियाकलाप द्वारा मन को नियंत्रण कर संतुलित जीवन जीने को कहा। सम्मान के अभिलाशी व्यक्ति परिणाम पर ध्यान केंद्रित रखते है जिससे पूर्ण सफलता नहीं मिल पाती।

उन्होंने कहा कि विद्धार्थियों को भी पढ़ते समय सीखने पर फोकस करना चाहिए। वर्तमान में मोबाइल में बढ़ते प्रचलन के साथ बच्चे 1 मिनट रील बहुत ज्यादा देखते है जो सही नही है। ‘पहला सुख निरोगी काया’ के साथ ‘मतदान महादान’ का संदेश प्रसारित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाश्री सिपानी ने ICCR डायरेक्टर नवीन मेघवाल का अभिनंनदन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। योग एवं ध्यान को नित्य जीवन का हिस्सा बनाने व पूर्ण सफलता के लिए विद्धार्थियों को संतुलित जीवनशैली अपनाने की सीख दी।
—

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *