भारत रत्न डॉ अंबेडकर जयंती पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

भारत रत्न डॉ अंबेडकर जयंती पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
बीकानेर, 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती पर रविवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विकास निदेशालय सभागार में छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ अरुण कुमार समेत कृषि विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर्स व बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर कुलपति डॉ अरुण कुमार ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया। साथ ही कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर ने जो संविधान हमें सौंपा,वह अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन के संतुलन की सीख देता है। उन्होने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक व आर्थिक न्याय, प्रतिष्ठा व अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले डॉ अंबेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व अपनाने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक छात्र कल्याण डॉ वीर सिंह ने स्वागत भाषण और डॉ भीमराव अंबेडकर के विस्तृत जीवन परिचय से की। तत्पश्चात नारी शक्ति सम्मान में बाबा साहेब के योगदान पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल, संविधान में बाबा साहेब के योगदान पर कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ पी.के.यादव, अर्थशास्त्र की भूमिका में बाबा साहेब के योगदान पर आईएबीएम निदेशक डॉ आई.पी.सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। छात्र कल्याण की सहायक अधिष्ठाता डॉ मनमीत कौर, आईएबीएम के पीएचडी स्कॉलर श्री आनंद व बीएससी एग्रीकल्चर की स्टूडेंट प्रिया समेत अन्य स्टूडेंट्स ने भी बाबा साहेब के जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आखिर में भू सदृश्यता एवं राजस्व अर्जन निदेशक डॉ दाताराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के सभी डीन, डायरेक्टर समेत कृषि वैज्ञानिक समेत आईएबीएम, कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *