स्कूल-कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां का आदेश जारी ,इस तारीख से होगी

स्कूल-कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां इस तारीख से होगी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Summer Vacation 2024: बीकानेर , 28 अप्रैल। बीकानेर के राजकीय और निजी कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां एक मई से शुरू हो जाएंगी। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालयों में विगत सामान्य अकादमिक सत्रों की तरह इस बार भी 1 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से प्रथम वर्ष से सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। ऐसे में ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान सेमेस्टर का अध्यापन कार्य, परीक्षा कार्य, वार्षिक परीक्षा कार्य एवं आगामी अकादमिक सत्र के प्रवेश कार्य के लिए प्राचार्य की ओर से संकाय सदस्यों को ग्रीष्मावकाश के दौरान रोका जा सकता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ऐसे में सभी कॉलेजों में द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी। इसको लेकर कॉलेज स्टाफ को अलग से आदेश भी जारी किया गया है। कक्षाएं भी लगनी शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से कक्षाओं के नियमित संचालन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है।

वहीं राज्य के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से हो सकती हैं, जो कि 30 जून तक चलेंगी। एक जुलाई से स्कूल फिर से पहले की तरह संचालित होंगे। अभी स्कूलों में परीक्षाएं ली जा रही हैं। परीक्षाओं का दौर अंतिम चरण में है। इसके बाद सभी स्कूल परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा करेंगे। वहीं परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा के करीब 10 दिन बाद गर्मी छुट्टी का ऐलान किया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *