5 बच्चों की 36 वर्षीय मां गहने और नकदी लेकर लापता

5 बच्चों की 36 वर्षीय मां गहने और नकदी लेकर लापता
quicjZaps 15 sept 2025
  • दुकान पर सामान लेने गई 15 साल की नाबालिग भी गायब; परिजनों ने तीन युवकों पर जताया किडनैपिंग का शक

सीकर, 10 अक्टूबर । सीकर जिले में दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक नाबालिग के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पहले मामले में 36 वर्षीय महिला घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई है, वहीं दूसरे मामले में एक 15 साल की नाबालिग दुकान पर सामान लेने जाने के बाद घर नहीं लौटी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गहने और नकदी लेकर गई 5 बच्चों की मां

pop ronak

महिला के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसकी 36 वर्षीय पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ घर पर थी। गत 5 अक्टूबर की दोपहर को वह बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि महिला जाते समय घर में रखे 1.30 लाख रुपए नकद और अपने जेवरात भी साथ ले गई है। महिला के पास मौजूद मोबाइल के दोनों नंबर लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

सामान लेने गई 15 साल की नाबालिग गायब

दूसरे मामले में, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी बेटी घर के पास की एक दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने तीन संदिग्ध युवकों पर शक जताया है। मां का आरोप है कि ये तीनों युवक उनकी नाबालिग बेटी की किसी से फोन पर बात करवाते थे, जिसके चलते उन्हें अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण करवाया है। पुलिस दोनों मामलों में मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आगे की जांच कर रही है।