शरद पूर्णिमा पर बीकानेर में सजेगी भजन संध्या, महारास में झूमेंगे श्रद्धालु

शरद पूर्णिमा पर बीकानेर में सजेगी भजन संध्या, महारास में झूमेंगे श्रद्धालु
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 24 अक्टूबर को जिला उद्योग संघ परिसर में जयपुर के ‘भजमन बीट्स’ देंगे भजनों की प्रस्तुति, इनर व्हील क्लब बीकानेर कर रहा आयोजन

बीकानेर, 22 अक्टूबर । शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब बीकानेर की ओर से आगामी 24 अक्टूबर 2026 को एक भव्य और अनूठे भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में ‘भजन जामिंग विद महारास’ शीर्षक से यह संध्या शाम 7 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध म्यूजिक ग्रुप ‘भजमन बीट्स’ के कलाकार अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से भक्ति और संगीत का दिव्य वातावरण निर्मित करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्वेत परिधान की थीम और महारास रहेगा विशेष आकर्षण

pop ronak
BC opening

आयोजकों ने बताया कि शरद पूर्णिमा के धवल प्रकाश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्वेत (सफेद) परिधान पहनने की विशेष थीम रखी गई है। भजनों की रसधार के साथ-साथ ‘महारास’ इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों की धुन पर थिरकते नजर आएंगे।

सेवा कार्यों में प्रयुक्त होगी आय की राशि, घर-घर टिकट डिलीवरी की सुविधा

आयोजन से प्राप्त संपूर्ण राशि का उपयोग असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता व सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रति व्यक्ति टिकट दर ₹300 निर्धारित की गई है। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु सीमित प्रवेश पत्र ही जारी किए जा रहे हैं। इनर व्हील क्लब की सदस्य एकता टापरिया ने सभी सदस्यों व समाजसेवियों से इस पुण्य पहल में सहयोग का आग्रह किया है। आयोजकों ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को टिकट बुक कराने वाले शहरवासियों के लिए घर तक टिकट पहुँचाने (होम डिलीवरी) की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

टिकट बुकिंग एवं जानकारी हेतु संपर्क-
सुषमा मोहता: 9829009305,एकता टापरिया: 9413279333, सोनिया चींपा: 9928847523, लता मूंधड़ा: 9461012624

रोटरी भवन में पोस्टर का हुआ विमोचन

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गुरुवार को स्थानीय रोटरी भवन में आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पीडीजी अनिल माहेश्वरी, पीडीजी राजेश चूरा, एजी डीजीएन मनीष टापरिया, एजी आनंद आचार्य, रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा व सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष श्रीलाल चांडक व सचिव नवरत्न अग्रवाल तथा रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष सुधीर भार्गव सहित रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

खाओसा