भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा- संजय भाटिया
भारत की ताकत है जेन जी, युवा जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर करें राष्ट्रसेवा- संजय भाटिया

- भाजपा शहर जिला के युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया, टीमवर्क और संगठन के प्रति समर्पण का किया आह्वान
बीकानेर , 22 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया ने कहा है कि ‘जेन जी’ (Gen Z) भारत का भविष्य और असली ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, नवीन सोच और क्षमता का उपयोग सदैव राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से जातिगत राजनीति के संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर निष्ठापूर्वक देशसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा टीमवर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित ‘युवा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ में संजय भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए संगठन में उनकी भूमिका, राष्ट्रसेवा और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर अपने सारगर्भित विचार रखे।



सकारात्मक दिशा में लगे युवाओं की ऊर्जा
संजय भाटिया ने ‘जेन जी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्य देशों में जहाँ युवाओं के आंदोलनों के नाम पर अराजकता का माहौल दिखा, वहीं भारत की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी ताकत और स्वर्णिम भविष्य है। उन्होंने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का स्मरण कराते हुए युवा कार्यकर्ताओं से उस दौर के संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संघर्षों को समझना चाहिए।
पश्चिम बंगाल के चुनावी अनुभवों को किया साझा
संजय भाटिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने संगठनात्मक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वहाँ 35 विधानसभा क्षेत्रों में धरातल पर कार्य किया। उन्होंने मेहनत के बल पर सीटों की संख्या में हुई अभूतपूर्व वृद्धि का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। संवाद सत्र के दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के सहज उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया।
वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, संगठन प्रभारी देवेंद्र पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर सैनी, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, वेद व्यास, जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, कमल गहलोत, सोशल मीडिया सह संयोजक मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, प्रवक्ता विनोद धवल, दुष्यंत तंवर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, रमजान अब्बासी, अनिल शुक्ला, अंकित तंवर, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र सिंह भाटी, मधुरिमा सिंह, शशिकांत गहलोत, आनंद सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

