रोहित गोदारा के नाम से आई कॉल बीकानेर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

रोहित गोदारा के नाम से आई कॉल बीकानेर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बेटे और भाई को जान से मारने की धमकी

बीकानेर , 14 अप्रैल। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बीकानेर के एक व्यापारी परिवार से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर व्यापारी, उसके बेटे और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में रहने वाले जुगल तावणिया ने पुलिस को बताया कि वो पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में व्यापार करता है। काम के सिलसिले में वो श्रीडूंगरगढ़ और सिलिगुड़ी आता जाता रहता है। व्यापारी को पिछले दो साल से रोहित गोदारा के नाम से धमकी मिल रही है।

pop ronak

चार अप्रैल को दोपहर में रोहित ने कारोबारी के मोबाइल पर कॉल करके धमकाया कि पांच करोड़ रुपए दो नहीं तो तेरा, तेरे बेटे व भाई का मर्डर कर दिया जाएगा। पांच अप्रैल को भी दोपहर और शाम को उसके पास फोन आया था। इस बार भी परिवार का मर्डर करने की धमकी दी गई।

जुगल तावणिया की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके गुर्गों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की गई। पुलिस ने फिलहाल कॉल रिकार्ड के आधार पर फोन करने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया है। पता लगाया जा रहा है कि ये आवाज खुद रोहित गोदारा की है या फिर उसकी जगह कोई और धमका रहा है। अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *