वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 14 अप्रैल। वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह शब्द श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह की मुख्य अतिथि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने कहे |

pop ronak

ट्रस्ट की सराहना करते हुए विशिष्ट अतिथि सूरत के व्यापारी रतन चंद कोचर ने कहा कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है |

इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है | ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 100 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक सहायता प्रदान की जाती है । इस अवसर पर नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, संजय गोयल, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, राधेश्याम पंचारिया, अभिमन्यु जाजड़ा, योगेश पंचारिया, घोटूलाल सेन, गोपीकिशन सैन, घेवर आचार्य, पी पी सिंह आदि उपस्थित हुए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *