सामाजिक चेतना के संवाहक डॉ. नरेश गोयल का भव्य अभिनंदन

सामाजिक चेतना के संवाहक डॉ. नरेश गोयल का भव्य अभिनंदन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • होटल राजमहल में जुटा बीकानेर का प्रबुद्ध वर्ग

बीकानेर, 26 फरवरी। बीकानेर की सामाजिक धरा पर नि:स्वार्थ सेवा की अलख जगाने वाले प्रख्यात चिंतक और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (बीकानेर ग्रेटर) के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल का गुरुवार को होटल राजमहल में गरिमामय समारोह के बीच अभिनंदन किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने उन्हें सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा ही जीवन का ध्येय: साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की सराहना
समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने डॉ. गोयल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सेवाएं बीकानेर की सामाजिक चेतना को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं। जोशी ने रेखांकित किया कि डॉ. गोयल केवल पद पर आसीन नहीं हैं, बल्कि वे धरातल पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्य अतिथि जयचंद सुखानी ने कार्यों को सराहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के संरक्षक जयचंद सुखानी ने डॉ. गोयल के प्रयासों को प्रेरक बताया।
इस अवसर पर डॉ. नरेश गोयल ने भावुक होते हुए कहा कि “सामाजिक सेवा मेरे जीवन का अभिन्न अंग है। यह अभिनंदन मेरे उत्तरदायित्व को और बढ़ाता है और मैं भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ इस मार्ग पर अग्रसर रहूँगा।”

प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में शहर के कई नामचीन चेहरों ने डॉ. गोयल के कृतित्व की प्रशंसा की. डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. पी.के. सरीन और बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल ने डॉ. गोयल के सेवाकार्यों को अनुकरणीय बताया। एडवोकेट महेंद्र जैन ने डॉ. गोयल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं पूर्ण चंद राखेचा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।  कार्यक्रम में पूनमचंद, राजेश गोयल, एडवोकेट ओम भादाणी, महावीर बैद, ताराचंद गहलोत, डॉ. पूजा मोहता, जितेन्द्र कुमार पासी, सुरेन्द्र सिंह बैद, अनिल भारद्वाज और महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *