2 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा भव्य आयोजन

2 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा भव्य आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 नवंबर 2025। राजस्थान की गोचर और ओरण भूमि के संरक्षण के पुनीत संकल्प को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में 2 दिसंबर 2025 को धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कलक्ट्रेट के समक्ष होगा रुद्राभिषेक
राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि यह आयोजन जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष किया जाएगा। 2 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन होगा। यह अनुष्ठान संत-महात्माओं और गौभक्तों के सान्निध्य एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपन्न किया जाएगा।
व्यवस्थाओं हेतु 23 नवंबर को विशाल मीटिंग
इस वृहद आयोजन को सफल बनाने और गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से 23 नवंबर (रविवार) को शाम 4 बजे गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी गुरुभाइयों और गौभक्तों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर व्यवस्था में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को सूचित करने की अपील की है। शुक्रवार को इस आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *