पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 3 नाल में ‘दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस’ उत्साह से मनाया गया

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 3 नाल में 'दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस' उत्साह से मनाया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 नवंबर । पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 3, वायु सेना स्थल नाल, बीकानेर में आज दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने आए हुए सभी वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत स्नेहपूर्ण वातावरण में हुई।
रोचक गतिविधियाँ और अनुभव साझा
कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने दिया। वरिष्ठजनों के मनोरंजन के लिए विद्यालय में कई रोचक खेल, गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी दादा-दादी और नाना-नानी ने हर्षपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ जनों ने अपने जीवन के अनुभव और प्रेरणादायक बातें बच्चों के साथ साझा कीं। विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मोमेंटो प्रदान किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सफल आयोजन और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन और योजना सीसीए प्रभारी सुश्री ममता मंडीवाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिसे प्राथमिक विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न कराया। मंच संचालन सुरेंद्र शर्मा और फोटोग्राफी नरेश आचार्य ने की। अंत में मुख्याध्यापक ओमप्रकाश दर्जी ने सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और महत्ता को बढ़ाया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *