बीकानेर की खुली जेल से बंदी फरार, सुबह की गिनती में गैरहाजिर मिला

बीकानेर सेंट्रल जेल में हिंसक झड़प में विचाराधीन बंदियों में मारपीट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 अक्टूबर । शहर के बीछवाल स्थित खुली जेल से एक बंदी के अचानक फरार होने का मामला सामने आया है। बुधवार, 21 अक्टूबर की सुबह बंदियों की नियमित गिनती और हाजिरी के दौरान डिम्पी उर्फ सैंकी माली नाम का बंदी गैरहाजिर पाया गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बंदी की तलाश शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खुली जेल के प्रभारी एवं प्रहरी राहुल चंदेला ने बीछवाल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हिसार (हरियाणा) के सैनियान मोहल्ला निवासी डिम्पी उर्फ सैंकी माली न्यायालय से सजायाफ्ता है और उसे बीकानेर की खुली जेल में रखा गया था। 21 अक्टूबर की सुबह जब बंदियों की हाजिरी ली गई, तब वह गायब मिला। आशंका जताई जा रही है कि बंदी 20 अक्टूबर की रात को ही खुली जेल की सीमाओं का फायदा उठाकर भाग निकला और वापस नहीं लौटा।

pop ronak
BC opening

गौरतलब है कि केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे जिन बंदियों का आचरण एवं व्यवहार अच्छा होता है, उन्हें नियमानुसार खुली जेल में स्थानांतरित किया जाता है। खुली जेल व्यवस्था के तहत बंदियों को दिन के समय बाहर जाकर आम नागरिकों की तरह मजदूरी या अन्य कार्य करने की छूट होती है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहें। हालांकि, उन्हें रात्रि विश्राम खुली जेल परिसर में ही करना अनिवार्य होता है। इसी ढील और व्यवस्था का फायदा उठाकर आरोपी बंदी फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें फरार बंदी की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

 

खाओसा