श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्टॉक मार्केट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्टॉक मार्केट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विशेषज्ञ अभिषेक आचार्य ने छात्राओं को शेयर बाजार की कार्यप्रणाली और निवेश बारीकियों से कराया अवगत

बीकानेर, 14 अक्टूबर । वर्तमान में तेजी से बदलते आर्थिक परिदृश्य के बीच वित्तीय साक्षरता के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए, युवाओं को आर्थिक रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की रासेयो (NSS) यूनिट्स द्वारा ‘स्टॉक मार्केट जागरूकता’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लाइव स्क्रीन के जरिए समझाई शेयर बाजार की कार्यप्रणाली

pop ronak

मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने जानकारी दी कि सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ अभिषेक आचार्य ने छात्राओं को बीएसई (BSE), एनएसई (NSE), निवेश और ट्रेडिंग सहित शेयर बाजार की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर बाजार की कार्यप्रणाली को समझाया तथा लाइव स्क्रीन के माध्यम से शेयरों के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रदर्शन किया। सत्र के दौरान उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

डिजिटल मार्केटिंग और एआई के महत्व पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वक्ता अमित वर्मा ने डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए आज के दौर में इसकी उपयोगिता और महत्व को समझाया।

वित्तीय साक्षरता से युवा बनते हैं आर्थिक रूप से सशक्त — डॉ. संध्या सक्सेना

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक एवं अनुभवपरक जानकारी प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वित्तीय साक्षरता युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, लेकिन शेयर बाजार में निवेश करने से पहले उसकी कार्यप्रणाली, जोखिमों और आवश्यक सावधानियों की समुचित जानकारी होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने मुख्य वक्ता अभिषेक आचार्य एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

खाओसा