71 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ बैंकर्स का होगा अभिनंदन

71 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ बैंकर्स का होगा अभिनंदन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन 17 नवंबर को मनाएगा स्थापना दिवस

बीकानेर, 18 अक्टूबर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट की कार्यकारिणी बैठक सीनियर सिटीजन मनोरंजन केंद्र में आयोजित की गई। यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का स्थापना दिवस आगामी 17 नवंबर को मनाया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस स्थापना दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए उन सदस्यों का विशेष रूप से अभिनंदन किया जाएगा, जो 71 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बैठक में मार्च 2026 तक के अंकेक्षित लेखों (ऑडिटेड अकाउंट्स) को प्रस्तुत किया गया, जिनका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

pop ronak

प्रांतीय महासचिव आर.के. शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए ट्रिब्यूट योजना को स्पाउस के लिए लागू करने, रियायती दरों पर पेंशन ऋण उपलब्ध कराने तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा के दायरे को बढ़ाने के लिए अन्य अस्पतालों को शामिल किए जाने की चल रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में जी.एस. खत्री, आर. श्रीमाली, सुरेश शर्मा, आनंद शुक्ला, मांगीलाल सेवग, चंद्रशेखर आचार्य, डी.एल. भटेजा, नलिन सरवाल, मानक सुथार, एस.एल. टेलर, श्याम सुंदर जोशी, अविनाश गोयल, रवि राजवंशी, जे.पी. वर्मा और आर.के. शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

खाओसा