ख्यातनाम साहित्यकार अज़ीज़ आज़ाद की स्मृति में दो दिवसीय समारोह का आयोजन, गीत-गज़ल वाचन और संवाद होंगे

ख्यातनाम साहित्यकार अज़ीज़ आज़ाद की स्मृति में दो दिवसीय समारोह का आयोजन, गीत-गज़ल वाचन और संवाद होंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 नवम्बर। अजित फाउण्डेशन की ओर से देश के ख्यातनाम साहित्यकार अज़ीज़ आज़ाद की स्मृति में दो दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। साम्प्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक समरसता के प्रमुख कवि माने जाने वाले अज़ीज़ आज़ाद की लिखी गज़लें और गीत आज भी आमजन की जुबान पर सुनाई देते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली के अनुसार, अज़ीज़ आज़ाद के रचना संसार पर केंद्रित इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को सायं 4:30 बजे पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उनके गीतों व गज़लों का वाचन होगा। इस सत्र की अध्यक्षता इतिहासवेता प्रो. भंवर भादानी करेंगे, जबकि पत्रकार हरीश बी. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वाचन सत्र में मोनिका गौड़, राजेन्द्र स्वर्णकार, संजय आचार्य ‘वरूण’, मीनाक्षी स्वर्णकार, विप्लव व्यास, आनन्द मस्ताना और आनन्द छंगाणी अज़ीज़ आज़ाद की रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समारोह के दूसरे दिन 29 नवंबर 2026 को सायं 4:30 बजे ‘अज़ीज़ आज़ाद के रचना संसार में समरसता’ विषय पर संवाद कार्यक्रम रखा गया है। इसकी अध्यक्षता व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा करेंगे और युवा साहित्यकार संजय आचार्य ‘वरूण’ मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे। आयोजकों ने साहित्य व संस्कृति प्रेमियों से इस दो दिवसीय समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *