इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ई-स्पोर्ट्स की अनूठी पहल

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ई-स्पोर्ट्स की अनूठी पहल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कल से शुरू होगा ‘ECB ई-स्पोर्ट्स सीजन-1’, 30 से अधिक टीमें दिखाएंगी दमखम

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 17 अक्टूबर। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) में रविवार, 18 अक्टूबर को ‘ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। महाविद्यालय के खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में लोकप्रिय ऑनलाइन गेम्स—बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) और फ्री फायर मैक्स—के मुकाबले खेले जाएंगे। महाविद्यालय के नए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हॉल में होने वाले इस आयोजन में 30 से अधिक टीमें और 150 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे।

pop ronak

खेल विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष वार्षिक खेलकूद के दौरान पहली बार आयोजित ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के भारी उत्साह को देखते हुए इसे अब एक नियमित परंपरा के रूप में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच, त्वरित निर्णय, टीमवर्क और तकनीकी दक्षता को निखारने का भी बेहतरीन माध्यम है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने और एक नया प्रतिस्पर्धी मंच मिलने का अवसर मिलेगा।

खाओसा