आपसी विवाद में युवक पर पिस्टल के बट से हमला, घर में घुसकर युवती से मारपीट

आपसी विवाद में युवक पर पिस्टल के बट से हमला, घर में घुसकर युवती से मारपीट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 नवंबर। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNV) क्षेत्र में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक को जबरन गाड़ी में बिठाकर पीटा और उसके चेहरे पर अवैध पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
युवक को जबरन ले जाकर पीटा
नापासर के मूंडसर निवासी दुर्गाराम जाट ने थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि रविवार सुबह 10 बजे बोलेरो कैंपर में आए हरिराम, गणेशाराम, हर्षित और विकास सहित अन्य युवकों ने उनके भांजे नवीन पर हमला किया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया। रास्ते में ले जाकर नवीन को जान से मारने की नीयत से पीटा गया। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों में से एक गणेशाराम के पास एक अवैध पिस्टल थी, जिसके बट से नवीन के चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट
दुर्गाराम जाट ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में गणेशाराम, उसकी पत्नी पुष्पा, बेटे हर्षित सहित जयसिंह, दिनेश, रोहित, नरेंद्र, गणेशाराम और हरिराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एसआई लक्ष्मण सिंह को सौंपी गई है।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *