पत्रकार सच्चिदानंद पारीक की माताजी को भजनांजलि

पत्रकार सच्चिदानंद पारीक की माताजी को भजनांजलि
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कोलकाता में श्रद्धांजलि सभा, हर आँख हुई नम

कोलकाता, 24 नवंबर। पत्रकार सच्चिदानंद पारीक की माता श्रीमती सरस्वती देवी (व्यास) पारीक की स्मृति में कलाकार स्ट्रीट स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा भवन में एक भावपूर्ण भजनांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका दुर्गा व्यास ने कवि डॉ. शिव ओम अम्बर की मार्मिक पंक्तियों – “मानस का स्वाध्याय रही माँ, श्रद्धा का पर्याय रही माँ…” – से श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की, जिससे उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। गायक सत्यनारायण तिवाड़ी ने निर्गुण भजनों की प्रस्तुति देकर जीवन का मूल सार ‘प्रभु नाम’ बताया। सभा में पार्षद विजय उपाध्याय, उद्यमी पुरुषोत्तम मीमानी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंडालिया सहित अनेक गणमान्य जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। परिवार की ओर से बड़े पुत्र बीकानेर के कांग्रेसी नेता नित्यानंद पारीक और विवेकानंद पारीक (कोलकाता) ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया, जिन्हें नागरिक स्वास्थ्य संघ और श्री बड़ा बाजार लोहापट्टी सेवा समिति जैसी संस्थाओं ने भी सांत्वना प्रदान की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *