गंगाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक कटा

गंगाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक कटा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • मौके पर ही दम तोड़ा, पुलिस सुसाइड के एंगल से भी कर रही जांच

गंगाशहर , 23 जुलाई। बीकानेर में मंगलवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की है, जहां युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। वहीं से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उसका शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर थाना क्षेत्र में उदयरामसर से आगे का रेलवे ट्रैक है। इसी ट्रेक पर सुरजासर निवासी किशन ट्रेन के आगे आ गया। उसके शरीर के कई हिस्सों को गंभीर चोट आई। ऐसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने सुसाइड किया है या फिर दुर्घटनावश ये हादसा हुआ है? इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर गंगाशहर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को उठाकर पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। किशन के परिजनों काे घटना के बारे में जानकारी दी गई है। उसकी जेब में मिले कुछ कागजात के आधार पर उसकी पड़ताल की गई है। पिछले कुछ दिन से रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया से आगे के ट्रैक पर सुसाइड की कुछ घटनाएं बढ़ गई है। हाल ही में एक व्यक्ति ने इसी ट्रैक पर सुसाइड किया था।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *