अभिनव राजस्थान पार्टी विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

अभिनव राजस्थान पार्टी विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 6 अक्टूबर। अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा अशोक चौधरी की अध्यक्षता में पलाना बस स्टेन्ड पर स्थित नागोर होटल में पलाना गांव के मोजीज लोगों की एक अभिनव चोपाल का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिले के गांव पलाना की इस अभिनव चोपाल में डा चौधरी ने अ.रा.पार्टी के 23 संकल्पों एवं पलाना क्षेत्र विशेष की मुख्य समस्याओं के समाधान पर गहन चर्चा की। इस चोपाल में यह निर्णय किया गया कि अभिनव राजस्थान पार्टी आगामी विधान सभा चुनावों में पूरी दौ सौ सीटों पर चुनाव लडेगी और 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पलाना गांव के मध्य में स्थित सती मन्दिर के पास के मैदान में डा. अशोक चौधरी की अध्यक्षता में बीकानेर जिले के सभी अभिनव साथियों की उपस्थिति में पलाना एवं आस-पास के गावों के निवासियों की एक बङी अभिनव आमसभा का आयोजन किया जावेगा। बैठक के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया। पलाना गांव की 5 अक्टूबर की इस चोपाल में पलाना के ग्रामीणजनो के साथ प्रदेश संरक्षक डा. एम. पी. बुडानिया,प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा, प्रदेश समिति सदस्य राजीव भाकल,पूर्व जज दयाराम गोदारा,बीकानेर शहर संयोजक हरदयाल भादू ने भी भागलिया एवं ग्रामवासियों को 23 अभिनव संकल्पों के पेम्पलेट वितरित किये।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *