प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन को लेकर हुए जागरूक

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन को लेकर हुए जागरूक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 अक्टूबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान पीबीएम के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तीसरे दिन एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई तथा तनाव प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मानसिक रोग विभाग के आचार्य एवं विभाग अध्यक्ष डॉक्टर श्रीगोपाल गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानसिक तनाव की परिभाषा, लक्षण, परिणाम व उपायों के बारे में बताया। इस दौरान डॉक्टर गोयल ने कहा की मानसिक तनाव को सामाजिक, आर्थिक, वातावरणीय कारक प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप या आपका कोई भी मित्र मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो आप अपने परिवारजनों, मित्रों व गुरुजनों से इस बारे में खुलकर बात करें तथा आवश्यक हो तो मनोचिकित्सक से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान संस्था संचालक डॉक्टर जालूराम, सामान्य ज्ञान के प्रतिष्ठित शिक्षक अमित सोनी, सामान्य विज्ञान के शिक्षक दीपक पडिहार, मानसिक रोग विभाग से सहायक आचार्य डॉक्टर राकेश गढ़वाल,क्लिनिकल साइलोजिस्ट डॉक्टर अंजू ठकराल, रेजिडेंट डॉक्टर डिंपल ओझा, विभाग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक भूराराम मेघवाल, नर्सिंग ऑफिसर अजीत आर्य, सोशल वर्कर रविंद्र भाटी, जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई से सीआरए विनोद कुमार पंचारिया आदि उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *