महिला कॉन्स्टेबल को ACB ने ट्रैप किया

महिला कॉन्स्टेबल को ACB ने ट्रैप किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • आरोपी का नाम हटाने के बदले 20 हजार मांगे थे; टेबल से बरामद हुए रुपए

बीकानेर , 21 मार्च। पुरुष पुलिस से महिला पुलिस भी रिश्वत लेने में कमजोर नहीं है। यह आज एक महिला कॉन्स्टेबल को ACB ने ट्रैप करने से साबित हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के महिला थाने की एक कॉन्स्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एक एफआईआर में आरोपी का नाम हटाने की एवज में रुपए मांगे गए थे। परेशान परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी, जिस पर ट्रेप की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार महिला कॉन्स्टेबल अनीता बिश्नोई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक महिला कॉन्स्टेबल अनिता बिश्नोई को को गिरफ्तार किया है। मुकदमे में आरोपी का नाम हटाने की एवज में पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इरफान नामक परिवादी ने एसीबी को रिपोर्ट दी थी कि उसके खिलाफ एक मामला महिला थाने में दर्ज किया गया।

इस मामले की जांच अनीता बिश्नोई को सौंपी गई। अनीता ने जांच के बाद इरफान का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रुपए ज्यादा मांगे गए लेकिन तोलमोल के बाद बीस हजार रुपए लेने के लिए राजी हो गई। इरफान ने रुपए दिए तो अनीता ने अपनी टेबल में रख दिए। इस पर सीआई पिंकी गंगवाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल अनिता बिश्नोई को गिरफ्तार किया। टेबल से बीस हजार रुपए भी बरामद कर लिए। अब एसीबी की टीम अनीता के घर की तलाशी भी ले रही है। उसे पूछताछ के बाद कल अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार महिला कॉन्स्टेबल अनीता बिश्नोई

कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपने प्रेस नोट में बताया कि बीकानेर में महिला पुलिस थाना की महिला कानिस्टेबल (एस.एच.ओ. रीडर) 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया तथा उसके आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, बीकानेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये अनिता विश्नोई महिला कानिस्टेबल (एस.एच.ओ. रीडर), महिला पुलिस थाना, जिला बीकानेर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, बीकानेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्रीमती पिंकी गंगवाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपिया महिला कानिस्टेबल द्वारा परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि प्राप्त कर टेबिल की दराज में रखवाये, जहाँ रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है, जिसपर आरोपिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपिया से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *