जयपुर हाइवे पर हादसा, महिला की मौत

जयपुर हाइवे पर हादसा, महिला की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बेटे को दिल्ली में परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे, रास्ते में गाड़ी पलटी तो मां की मौत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 4 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आ रही एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नेशनल हाइवे पर धरती धोरां री होटल के पास एक एसयूवी कार पलट गई। इसमें सवार कैलाश चंद सांखला व उनका पुत्र उज्ज्वल घायल हो गया। सांखला की पत्नी सुमित्रा देवी की मौत हो गई।

पति-पत्नी अपने बेटे उज्ज्वल को परीक्षा दिलवाने दिल्ली गए थे। वहां से वापस बीकानेर आ रहे थे। रास्ते में इनकी गाड़ी पलट गई और ये हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई।मौके पर लखासर टोल का राहत दल पहुंच गया। घायलों को निकालने में मदद करने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन मौके से हटाया।

ग्रामीणों ने की मदद

श्रीडूंगरगढ़ निवासी जयकिशन बाहेती बीकानेर से अपनी बहन को डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के साथ ही वे दुर्घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ही घायलों को बाहर निकाला और राहगीरों को रोककर घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के आने तक वो पीबीएम अस्पताल में ही रुके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *