अवैध जल कनेक्शन एवं पेयजल दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

शहरी समस्या समाधान शिविर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में अवैध जल कनेक्शन व पेयजल का दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी श्रृंखला में जिले में अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित के निर्देशानुसार उपखंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा संबंधित क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन को चिन्हित कर विच्छेद करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त अवैध जल कनेक्शन व पेयजल का दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाते हुए शास्ती भी आरोपित की जाएगी।

pop ronak

जलदाय विभाग शहरी क्षेत्र में 2 जल संबंधों को नियमित किया गया व 37 अवैध जल संबंधों व पेयजल का दुरूपयोग करने वालों के जल संबंध विच्छेद किए गये। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 3 जल संबंधो को नियमित किया गया व 152 जल संबंध विच्छेद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *