राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मुख्यमंत्री की दूरदर्शी पहल से नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगा औद्योगिक निवेश

बीकानेर, 8 अक्टूबर। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने की मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की दूरदर्शी पहल के तहत 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में निवेश करने के लिए दुनिया भर के निवेशक आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद इसके लिए संकल्पबद्धता के साथ जुटे हैं और देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में ग्लोबल समिट से पूर्व प्रदेश के जिलों में भी इंवेस्टमेंट समिट की जानी प्रस्तावित है। बीकानेर में यह समिट 13 नवंबर को लक्ष्मी निवास पैलेस में होगी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अगुवाई में इसकी तैयारियां वृहद् स्तर पर चल रही हैं। जिला कलक्टर वृष्णि जिले में निवेश करने वाले निवेशकों के संपर्क में हैं। रीको और उद्योग विभाग द्वारा उपखण्ड स्तरीय औद्योगिक क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं और निवेशकों को भागीदारी के लिए आह्वान किया जा रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

1 हजार 270 करोड़ निवेश करने 82 निवेशक आए आगे

जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब तक 82 निवेशकों ने जिले में 1 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश की मंशा जाहिर की है। इससे जिले में 4 हजार 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिले में सोलर, सिरेमिक, पर्यटन, एग्रो फूड, फूड, होटल एंड रिसोर्ट, कोल्ड स्टोरेज और ऊन आधारित उद्योगों से जुड़े एमओयू हुए हैं।

बीकाजी लगाएगा 100 करोड़, ओविकास सोलर करेगा 200 करोड़ का निवेश

श्रीमती गोदारा ने बताया कि निवेश इकाई विस्तार के लिए बीकाजी फूड द्वारा 100 करोड़, जयपुर की ओविक सोलर एलएलपी द्वारा सोलर क्षेत्र में 200 करोड़, जोधपुर के डॉ सुनील चाण्डक द्वारा 100 बेड़ के अस्पताल निर्माण के लिए 100 करोड़ तथा सांई वीएसएलपी बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा बायो फ्यूल उद्योग क्षेत्र में 123.33 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और अधिक निवेशकों से संपर्क किया जाएगा। जिससे बीकानेर में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *