शराब पीकर पत्‍नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, 5 साल पहले भागकर की थी शादी

शराब पीकर पत्‍नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

डीडवाना, 6 मई। डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के निकट चौसला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पति को पत्नी के अवैध संबंधों पर शक था. इसी कारण उसने देर रात कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट डाला
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नावां थाने के चौसला गांव निवासी भागचंद और उसकी पत्नी अर्चना के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े के दौरान गुस्से में आकर भागचंद ने कुल्हाड़ी से अर्चना की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, सीओ अरविंद विश्नोई और थानाधिकारी नंदलाल चौधरी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

2020 में प्रेम व‍िवाह क‍िया था
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुका था, लेकिन पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, मृतका अर्चना माली ने वर्ष 2020 में भागचंद से प्रेम विवाह किया था. दोनों की कोई संतान नहीं थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही भागचंद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का उसके भाई से संबंध है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और बात इतनी बढ़ गई कि बीती रात भागचंद ने अर्चना की हत्या कर दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *