सोमवार,05 मई 2025  देश दुनिया के 44 विशेष समाचार

सोमवार,05 मई 2025  देश दुनिया के 44 विशेष समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़  
वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी
=========================             
1 आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ रूस;, पहलगाम हमले की निंदा की,’पहलगाम के गुनहगारों को बख्शा न जाए,’ पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात; कहा- हम भारत के साथ।
2 पुतिन ने स्वीकार किया भारत आने का न्योता, बोले- बाहरी ताकतों का हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं।
3 पाकिस्तान को आर्थिक चोट पहुंचाने की तैयारी! ADB अध्यक्ष से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, फंडिंग रोकने की मांग की।
4 पाक के खिलाफ जल्द होगा एक्शन। पीएम मोदी से मिलने पहुंचे डिफेंस सेक्रेटरी,मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है। पीएम मोदी ने सेना को हमले के लिए खुली छूट पहले ही दे दी है। अब आज डिफेंस सेक्रटरी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि पााकिस्तान के खिलाफ जल्द ही भारत एक्शन लेगा।
5 पाकिस्तान से तनाव के बीच जापानी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई बात,जापान के रक्षा मंत्री भारत दौरे पर हैं।
6 सिंधु जल समझौता रद्द करने से लेकर व्यापारिक प्रतिबंध तक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने लिए 10 बड़े फैसले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 वक्फ कानून से जुड़े मामले की ‘सुप्रीम’ सुनवाई टली, अगली तारीख 15 मई तय; संवैधानिक वैधता को दी गई है।
8 राफेल पर नींबू-मिर्ची वाले बयान पर विवाद: ‘सेना का मनोबल गिरा रहे कांग्रेस नेता’, भाजपा ने विपक्ष को जमकर घेरा।
9 राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने के लिए दूसरे कानूनी उपाय देखें, हाईकोर्ट में याचिका निस्तारित।
10 बदहाल पाकिस्तान की साफ दिख रही बौखलाहट, भारत के एक्शन के बाद 3 दिन में किए 2 मिसाइल टेस्ट।
11 SC ने निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका खारिज की, कोर्ट बोला- हमारे कंधे मजबूत हैं, BJP सांसद ने कहा था- गृह युद्ध के लिए CJI जिम्मेदार।
12 जस्टिस यशवंत वर्मा केस: नकदी बरामदगी मामले में तीन सदस्यी पैनल ने सौंपी रिपोर्ट, अब सीजेआई लेंगे फैसला।
13 देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़, MP-राजस्थान समेत 26 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 7-8 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी।
14 सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 80,797 पर बंद, निफ्टी 114 अंक चढ़ा; अडाणी पोर्ट्स में 6% की तेजी,कोटक बैंक का शेयर, 4.50% गिरा,अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी: टोटल गैस 11% और एंटरप्राइजेज 7% चढ़ा, अच्छे तिमाही नतीजों का।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 IPLआज SRH vs DC, हैदराबाद के लिए करो या मरो का मैच; दिल्ली बना सकती है टॉप-4 में जगह।
16 बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, PM मोदी ने वैभव का किया जिक्र; खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा खाने की दी सलाह।
17 पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश की ताकत को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।
18 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि देश जो चाहता है वह होकर रहेगा और हमला करने वालों को जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है।
19 रक्षामंत्री ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी कार्यशैली, दृढ़ संकल्प और जिस तरह से वह जोखिम उठाते हैं, उससे वे भली-भांति परिचित हैं।
20 भारत ने चिनाब का पानी रोका, पंजाब में सेना ने ब्लैकआउट ड्रिल की, 30 मिनट अंधेरा छाया; राजनाथ बोले- देश जैसा चाहता है, वैसा होगा।
21 सुप्रीम कोर्ट वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई करेगा, केंद्र का हलफनामा- 12 साल में वक्फ संपत्ति 20 लाख एकड़ बढ़ी; याचिकाकर्ता ने गलत बताया।

22 कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति ने पहले ही इस पर प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट किया है कि पार्टी सरकार के साथ खड़ी है।
23 राफेल पर नींबू-मिर्ची बयान विवाद: कांग्रेस नेता अजय राय पर BJP का पलटवार, कहा- सेनाओं का अपमान करना इनकी पहचान।
24 रविवार को अजय राय ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है और केवल बड़ी-बड़ी बातें की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, लेकिन वे हैंगर में पड़े हैं और उन पर नींबू मिर्ची लटकी हुई है। राय ने एक खिलौना विमान दिखाया जिस पर राफेल लिखा हुआ था और उस पर नींबू-मिर्ची लटकी हुई थी।
25 पूर्व राजनयिक के. पी. फेबियन ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय के राफेल पर ‘नींबू-मिर्ची’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने जैसा है।
26 पहलगाम पर तनाव: रामदेव बोले- पाकिस्तान खुद टूटने वाला है, लगता है हमें कराची और लाहौर में गुरुकुल बनाना पड़ेगा।
27 गवर्नर ने मुर्शिदाबाद हिंसा को बताया प्री-प्लांड, गवर्नर की चेतावनी- बंगाल में कट्टरपंथ और उग्रवाद बड़ा खतरा, राष्ट्रपति शासन भी विकल्प।
28 कानपुर में मां-पिता और बेटी जिंदा जले, 2 की तलाश, 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग; फर्स्ट-सेकेंड फ्लोर पर जूता-चप्पल फैक्ट्री, ऊपर फैमिली थी।

29 कोलकाता ने राजस्थान को एक रन से हराया, रियान पराग ने लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए, पर टीम को नहीं जिता पाए।
30 पंजाब ने निकाली लखनऊ की हवा, ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर श्रेयस अय्यर की PBKS .
31 देश के अधिकतर हिस्सों में 8 तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार, IMD का अलर्ट- आंधी-तूफान की भी आशंका।
32 पाकिस्‍तान की वो एक चीज जिसका हिंदुओं से खास कनेक्‍शन… ट्रेड बैन के बाद क्‍या-क्‍या आना जाना हो जाएगा बंद?
33 गलती ना करें… यूएन चीफ की भारत-पाकिस्तान से खास अपील, दिया मध्यस्थता का ऑफर।
34 लखनऊ में शंख एयरलाइंस के मालिक ने इंजीनियर को दी तालिबानी सजा, 5वीं मंजिल से लटकाकर मारने का आरोप, जानिए मामला।
35 सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल क्या होता है? कैसे लड़ाई या इमरजेंसी के वक्त नागरिकों के लिए है मददगार, जानिए हर एक बात।

36 बीच सड़क पर पत्थर मार-मार कर देनी चाहिए मौत की सजा’, हिंदू लड़कियों से रेप मामले में काजी मुश्ताक अली ने की यह डिमांड।
37 दिल्ली में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40- 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।
38 लोगों के कहने पर पंच बना, 26 साल में सरपंच, सीएम ने बताया कैसे हुई राजनीति में एंट्री, दिल्ली वाले घर को लोग कहते थे मिनी एम्स।
39 हां-नहीं… काट दो, एलन मस्‍क क्‍या ट्रंप को सपोर्ट करके पछता रहे हैं? राष्‍ट्रपति की बहू का सवाल और फिसली जुबान।
40 भारत-पाक टेंशन के बीच MHA का बड़ा कदम, राज्यों को दिए मॉकड्रिल करने के निर्देश।
41 पुतिन ने की PM से बात तो 2 दुश्मन आ गए एकसाथ, जरदारी से मिलने पहुंचे चीन राजदूत।
42 समंदर में पानी भी न मांग पाएंगे दुश्मन,नौसेना ने MIGM मिसाइल का किया सफल परीक्षण।
43 PMO में ताबड़तोड़ बैठकों का चला दौर, क्यों पहुंचे थे राहुल गांधी और CJI खन्ना?
44 India-Pakistan Tension: नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! फिर दोहराई भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी.

==============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *