तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 11 जुलाई। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन में तपोमूर्ति उग्रविहारी मुनि श्री कमल कुमारजी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनिश्री ने महिला शक्ति को आचार्य तुलसी द्वारा प्रदत्त प्रेरणाओं की याद दिलाते हुए अपने सामर्थ्य का विस्तार कर नया इतिहास रचने का आह्वान किया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती संजू लालाणी ने नव मनोनीत अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा और उनकी कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में मीनाक्षी आंचलिया व बिंदु छाजेड़ उपाध्यक्ष, रेखा चौरड़िया मंत्री, सुधा भरा कोषाध्यक्ष, सुप्रिया राखेचा व सुनीता पुगलिया सहमंत्री, ऋतु राखेचा संगठन मंत्री तथा सीमा बोथरा प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में शपथबद्ध हुईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अध्यक्ष प्रेम बोथरा ने हेमा पारख को कन्या मंडल प्रभारी और सुनीता डोसी को सहप्रभारी नियुक्त किया। कन्या मंडल संयोजिका के रूप में मुस्कान सिंघी और सहसंयोजिका के रूप में गरिमा भंसाली को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथी सभा के मंत्री जतनलाल संचेती, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष किशन बैद, तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा, अणुव्रत समिति के मंत्री कन्हैयालाल बोथरा सहित कई गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने किया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *