पाकिस्तान से आया हवाई जहाज का गुब्बारा जाने फिर क्या हुआ ?

पाकिस्तान से आया हवाई जहाज का गुब्बारा जाने फिर क्या हुआ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • गुब्बारा दोबारा उड़कर सीमापार गया, गुब्बारे पर PIA लिखा था

बीकानेर , 4 नवम्बर। पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसकर जासूसी करने के लिए एक बार फिर गुब्बारा भारतीय सीमा में पहुंचा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस विलंब से पहुंची, उससे पहले ही गुब्बारा वापस उड़कर पाकिस्तान की सीमा में चला गया। अब इस गुब्बारा में किसी तरह की मशीनरी लगी थी या नहीं? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फिर से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भारत पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर ये गुब्बारा सोमवार सुबह देखा गया। उर्दू में पाक लिखा गुब्बारा पाकिस्तान की और से आसमान में उढ़कर आया था। खिलौने रुपी इस गुब्बारे के ऊपर “PIA” इंग्लिश में लिखा था और कुछ उर्दू में भी लिखा था। खाजूवाला उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत 17 केवाईडी के चक 20 केवाईडी में भलजी जाट के खेत में 2 घंटे तक गुब्बारा अटका रहा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने 17 केवाईडी सरपंच प्रतिनिधि ने सुरेंद्र सींवर को अवगत करवाया।

सरपंच सींवर ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सींवर का कहना है कि पुलिस का इंतजार करते रहे किसी ने गुब्बारे को हाथ नहीं लगाया। पुलिस को सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक गुब्बारा वापस उड़ गया और पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भी गुब्बारे के हाथ नहीं लगाया। हवा का तेज झोंका आने से वह गुब्बारा फिर आसमान की तरफ उड़ा और पाकिस्तान पहुंच गया।

पुलिस व बीएसएफ सतर्क

उधर, खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार का कहना है कि हमें सूचना मिली थी। एक टीम को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गुब्बारा उड़ चुका था। ऐसे में गुब्बारे की जब्ती नहीं हो पाई। अब ये तय नहीं हो पाया कि गुब्बारे में किसी मशीन या ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की वीडियोग्राफी इत्यादी की गई या नहीं। डोडा पोस्त की तस्करी के लिए भी ये एक माध्यम हो सकता है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *