माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह का उद्देशय -दिखावा बंद हो और जरुरतमंद को लाभ मिले

माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह के लिए बैठक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 8 जोड़ों के परिजनों ने किया सावा स्थापना पूजन, देवालयों में चढ़ाई कुमकुम पत्रिका

बीकानेर, 4 नवम्बर । दिखावा बंद हो और जरुरतमंद को लाभ मिले इसी उद्देश्य से माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होता है। यह बात माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने सोमवार शाम को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित सावा स्थापना कार्यक्रम में कही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष भाटी ने बताया कि समाज में एकजुटता रहे, फिजुलखर्ची व दिखावे पर अंकुश लगे इसी उद्देश्य से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। भाटी ने बताया कि इस बार आठ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। सावा स्थापना कार्यक्रम में माली समाज के गुरु सुनील महाराज व पं. उत्तम महाराज द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान आठों जोड़ों के परिजन उपस्थित हुए। इससे पहले श्री गणेश भगवान, कोडमदेसर भैरुनाथ व महादेव को कुमकुम पत्रिका भेंट कर वैवाहिक समारोह में निमंत्रण दिया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भाटी ने बताया कि 12 नवम्बर को होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह को पूर्णत: भव्य बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इस बार भी सबसे पहले बारात लेकर पहुंचने वाले दूल्हे को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बारात का समय सायं 6 से 8 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

सावा स्थापना कार्यक्रम में नन्दकिशोर गहलोत, नारायण भाटी, तुलसीराम, जगदीश सोलंकी, हनुमान गहलोत, मूलचंद गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, हरीश तंवर, हुकमचंद, प्रेमचंद गहलोत, कैलाश गहलोत, श्रीराम सांखला, कंवरलाल, शिवलाल, चोरूलाल पंवार, संदीप भाटी , हरिकिशन, गौरीशंकर, केदार गहलोत, जगदीश, अशोक कुमार, मुरली पंवार, राकेश सांखला, नंदकिशोर, तुलसीराम, भंवरलाल, सीताराम, कानीराम, कर्णेश, किशोर, किशन, जगदीश, हनुमान गहलोत, राजकुमार पंवार, रवींद्र, रितेश, रामेश्वरलाल, नवरतन गहलोत, रतनलाल, मुरली गहलोत, नवल भाटी आदि उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *