राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में अखिलेश यादव और रोहिणी आचार्या शामिल

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में अखिलेश यादव और रोहिणी आचार्या शामिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

छपरा (सारण), 30 अगस्त। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शुरू हुई राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में आज समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी शामिल हुईं। यह यात्रा आज छपरा (सारण) के एकमा से भोजपुर की ओर बढ़ रही है।
खुली जीप में रोड शो और जनसभा
यात्रा के 14वें दिन राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और रोहिणी आचार्या एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की हार तय है, क्योंकि उन्होंने संविधान और लोगों के अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने चुनाव आयोग को “भाजपा की सरकार का जुगाड़ आयोग” भी बताया। यात्रा आज भोजपुर जिले में करीब 30 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जहाँ बबुरा से आरा तक रोड शो होगा। आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में एक बड़ी जनसभा भी होनी है, जिसमें ये सभी बड़े नेता जनता को संबोधित करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

अखिलेश के शामिल होने के मायने
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार के अनुसार, अखिलेश यादव का यात्रा में शामिल होना ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूती देगा। उनके शामिल होने से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को भी बल मिलेगा। इस कदम से यह भी साफ होता है कि यह लड़ाई अब सीधे तौर पर इंडिया बनाम एनडीए की होगी, जिससे तेजस्वी यादव जैसे नेताओं की स्थिति और मजबूत होगी।

pop ronak

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने क्रांति ला दी है।

आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।” कांग्रेस पार्टी ने कुछ अन्य फोटो भी शेयर की, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के साथ अन्य नेता दिखाई दिए।

अखिलेश ने भाजपा पर “इस्तेमाल करने वाली पार्टी” होने का आरोप लगाया और बिहार के युवाओं से पलायन रोकने के लिए तेजस्वी यादव पर भरोसा जताने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी पर हुए विवाद पर कहा कि भाजपा हर किसी का अपमान करती है और वोट का अधिकार छीनना भी एक अपमान ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *