सूर्य के मकरराशि में प्रवेश के साथ-साथ मुनिश्री मोहजीत कुमार जी का R R Nagar में मंगल प्रवेश

मुनिश्री मोहजीत कुमार जी का R R Nagar में मंगल प्रवेश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

राजाराजेश्वरी नगर, 14 जनवरी। उपशम की प्रकृष्ट साधना के साधक परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान शिष्य मुनिश्री मोहजीत कुमार जी ठाणा-3 का आज प्रातः 7:15 बजे केंगेरी से विहार करते हुए श्रावक-समाज से सुसज्जित रैली के साथ 9 बजे R R Nagar के तेरापंथ भवन में पदार्पण हुआ। यहाँ स्वास्थ्य लाभ हेतु विराजित साध्वी श्री संपूर्णयशा जी ठाणा-3 ने भी दर्शन किए एवं परस्पर सुखपृच्छा की। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने मुनिवर का प्रसन्मना स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम कल ही गुरुदेव की 4 दिवसीय रास्ते की सेवा का लाभ उठाकर लौटे हैं एवं आज यहां मुनिवृन्द का पदार्पण हुआ है। उन्होंने पूरे श्रावक समाज से मुनिवृन्द के प्रवास का अधिकाधिक आध्यात्मिक लाभ उठाने का निवेदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री भव्यकुमार जी ने कहा कि स्वयं के साथ साथ अपने परिवारों को भी धर्मसंघ की गतिविधियों से जोड़ना है। मुनि श्री मोहजीत कुमार जी ने अपने मंगल उद्बोधन में राजाराजेश्वरी नगर के श्रावक समाज से आह्वान किया कि परिवार का हर सदस्य एक अच्छा श्रावक बनें। युवापीढ़ी बड़े-बुजुर्गों की यथोचित सेवा करें एवं बच्चे भी ज्ञानार्जन के साथ संस्कारी बने। विहार में राजाराजेश्वरी नगर, विजयनगर, टी. दासरहल्ली के युवक अच्छी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत के क्रम में तेयुप के अध्यक्ष विकास छाजेड़, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन पटावरी एवं विजयनगर के सभाध्यक्ष मंगल कोचर ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री गुलाब बाँठिया ने किया। महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समस्त श्रावकसमाज ने मुनिवृन्द के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *