बीकानेर में गर्मी से वृद्ध की मौत

बीकानेर में गर्मी से वृद्ध की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • हनुमानगढ़ से रणजीतपुरा में मजदूरी के लिए आया था, मृत अवस्था में मिले

बीकानेर , 26 मई। बीकानेर के रणजीतपुरा में मजदूरी के लिए आए एक व़द्ध की गर्मी से मौत हो गई। शव मिलने के बाद शिनाख्त की गई तो पहचान हनुमानगढ़ के 72 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि तेज गर्मी और प्यास से मौत हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हनुमानगढ़ के संगरिया निवासी संजय कुमार जाट ने रणजीतपुरा पुलिस को रिपोर्ट दी है। संजय का कहना है कि उसके पिता सरजीत राम पुत्र गंगाजल संगरिया से बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। वे बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में बरसलपुर में मजदूरी के लिए गए थे। यहीं पर वो नवजोत के यहां पहले भी मजदूरी कर चुके हैं। यहां एक खेत में किसानी का काम करते थे। 21 मई को सरजीत संगरिया से बरसलपुर के लिए रवाना हुए थे।

pop ronak

यहां बरसलपुर में तेज गर्मी और प्यास के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले से बीमार चल रहे सरजीत की मौत हो गई। मृतक के भतीजे का कहना है कि मृत्यु पर किसी का शक नहीं है। शव मिलने पर रणजीतपुरा थाने के हेड कांस्टेबल कैलाश दान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मर्ग दर्ज करके छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *