राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा एक की मौत , एक्टिव केस पहुंचे 15

राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा एक की मौत , एक्टिव केस पहुंचे 15
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

जयपुर , 26 मई। corona covid positive cases : राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर सिर उठाने लगा है। जयपुर में रविवार (26 मई) को एक कोविड मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन कोविड संक्रमण की पुष्टि ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान में 15 मरीज हुए कोरोना पॉजिटिव
राजधानी जयपुर में आज 4 नए केस सामने आए हैं, जिससे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 15 हो गई है। यह संख्या भले ही कम लगे, लेकिन अचानक बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि संक्रमितों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसे जोधपुर AIIMS के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

pop ronak

राजस्थान सरकार ने जारी की गाइडलाइऩ
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के फैलते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। साथ ही, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की सख्त सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच करवाएं, मास्क पहनें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। कोविड चाहे जितना भी हल्का हो, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

भारत में फैल रहा JN-1 वेरिएंट
विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल भारत में फैल रहा JN.1 वेरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। यह ओमिक्रॉन की एक उप-प्रजाति है, जो तेजी से फैल सकती है लेकिन गंभीर लक्षण कम पैदा करती है। फिर भी बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह वेरिएंट जोखिम भरा हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *