अंकुर जैन ने रच दिया इतिहास, बन गए जर्मनी के आयरनमैन

अंकुर जैन ने रच दिया इतिहास, बन गए जर्मनी के आयरनमैन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 30 देशों से करीब 3000 एथलीट्स ने भाग लिया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Rajasthan News: जोधपुर , 30 जून। जर्मनी के शहर हैमबर्ग में संपन्न हुई एंडयूरेंस इवेंट आयरनटैन यूरोपियन वर्ल्ड चैंपियनशिप को निर्धारित समय से पहले पूरा करके अंकुर जैन आयरनमैन के खिताब से नवाजे गए हैं। इस प्रतियोगिता की विशिष्टता यह है कि इसमें एक ही दिन में विभिन्न किस्म के कठिन लक्ष्य प्राप्त करने के दौरान मानव शरीर की सहनशक्ति की सीमाओं की कड़ी परीक्षा ली जाती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

3000 एथलीट्स ने लिया भाग
इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 30 देशों से करीब 3000 एथलीट्स ने भाग लिया। जोधपुर रातानाडा क्षेत्र में पले-बढ़े अंकुर का जन्म 24 सितंबर 1980 को हुआ। पिता रमेश चंद्र जैन जोधपुर में एक जाने माने पब्लिशर थे। अंकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर में ही की।

उसके बाद जेएनवीयू से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन के दौरान ही अंकुर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू कर दी और मात्र 23 साल की उम्र में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए। इसी दौरान अंकुर ने देश की विख्यात कंपनीज इएंडवाई और केपीएमजी में करीब 15 वर्ष तक काम किया। पिछले 10 वर्ष से वे गुड़गांव में अपनी लीगल फर्म का काम देख रहे हैं और कई देशों में ऑफिस स्थापित कर चुके हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *