पीएम श्री स्कूल गाढ़वाला में धूमधाम से हुआ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

पीएम श्री स्कूल गाढ़वाला में धूमधाम से हुआ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 जनवरी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढ़वाला में पीएम श्री वार्षिक खेल दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, भामाशाह सम्मान, प्रतिभा सम्मान, पूर्व छात्र सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में हुकमचंद चौधरी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता, शिवराज गोदारा ओएनजीसी के केमिकल इंजीनियर, मोहन राम सारण सरपंच प्रतिनिधि, गोकुल सारण पंचायत समिति सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्था प्रधान श्रवण गोदारा ने अतिथियों का स्वागत किया और नई शिक्षा नीति के तहत पीएम श्री विद्यालयों के उद्देश्य को बताते हुए नियमित शिक्षण के साथ छात्रों के समग्र विकास पर बल देने की बात कही व सभी भामाशाहों, अभिभावकों से विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की। साथ ही विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज में पनप रही कुरीतियों, नशा आदि से दूर रहते हुए छात्रों के नैतिक विकास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान व रचनात्मक कौशल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न विषयों के पोस्टर, मॉडल आदि प्रदर्शित किए गए।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *