अणुव्रत समिति, चेन्नई राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित: अणुविभा द्वारा देश भर में मिला तृतीय स्थान

अणुव्रत समिति, चेन्नई राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित: अणुविभा द्वारा देश भर में मिला तृतीय स्थान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई ,16 नवंबर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के राष्ट्रीय अधिवेशन में अणुव्रत समिति, चेन्नई ने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर देश भर में महानगरीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में लाड़नूं में आयोजित 77वें त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन प्रदान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अधिवेशन और सम्मान समारोह
अणुव्रत समिति, चेन्नई की अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने बताया कि देश भर में फैली लगभग 250 से अधिक अणुव्रत समितियां और मंच अणुविभा के निर्देशों का सफलतापूर्वक संचालन करते हैं। चेन्नई समिति दक्षिणांचल की एक विशेष समिति है, जो अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से निरंतर लक्ष्य प्राप्त कर रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दुगड़, मंत्री मनोज सिंघवी और पूर्वाध्यक्ष अविनाश नाहर ने आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में चेन्नई समिति को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अधिकारियों और सदस्यों का योगदान
उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि इस अभियान में तेरापंथ धर्मसंघ के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक, आर्थिक संस्थानों और मीडिया का भी समय-समय पर सहयोग मिलता रहा है।

उपाध्यक्ष स्वरूप चंद दाँती ने इस सफलता में दानदाताओं और समिति के अन्य सदस्यों के सराहनीय योगदान का उल्लेख किया।

सहमंत्री कमल सामसुखा और संगठन मंत्री पवन माण्डोत ने जानकारी दी कि मंत्री कुशल बांठिया के नेतृत्व में चेन्नई समिति से गौतमचंद सेठिया, संतोष सेठिया और अभिनव सेठिया आदि सदस्यों ने लाड़नूं पहुंचकर अधिवेशन में भाग लिया। कोषाध्यक्ष ममता बुच्छा ने इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे चेन्नई महानगर में हर्ष की लहर दौड़ने की बात साझा की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *