रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में शुक्रवार को लगेगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर,15 मई। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन की तिथि 31 जुलाई, 2025 रखी गई है। क्लब अध्यक्ष रोटे. सुनील सारड़ा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ‘‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ 51,000/- का राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष दिया जाता है। द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की (कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र, व्यंग्य, लघुकथा आदि) पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा। तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा। राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के रूप में 5000/- की राशि दी जायेगी। इस पुरस्कार में केवल बाल साहित्य की पुस्तक आमंत्रित है। इस पुरस्कार के नियम पूर्व तीनूं पुरस्कार के अनुसार है। पुरस्कार समिति के संयोजक मनमोहन कल्याणी ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु राजस्थानी भाषा का भारत में कहीं पर भी निवास करने वाला साहित्यकार आवेदन कर सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुरस्कार पाने वाले विद्वानों को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आगामी शानदार समारोह में चैक, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया जायेगा। आवेदन रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित प्रारूप व नियमावली के आधार पर भरकर रोटे. मन मोहन कल्याणी, कल्याणी प्रिण्टर्स, अलख सागर रोड, बीकानेर-334001 को आवेदन 31 जुलाई, 2025 तक भेजा जा सकता है। आवेदन प्रारूप व नियमावली ई-मेल mmkal2010 @gmail.com पर संदेश भेजकर भी प्राप्त किया जा सकता है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *