हाथकरघा बुनकरों से जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

साहवा नगरपालिका के 20 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 19 मई। राज्य के हाथकरघा बुनकरां को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने बताया कि हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरां से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। वह बुनकर जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत 3 वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है, वे बुनकर पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 16 जून, 2025 तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में जमा करवा सकते हैं। आवेदन फॉर्म जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र से प्राप्त किया जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *