शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज युवाओं को देगा कोचिंग

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज युवाओं को देगा कोचिंग
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 19 मई। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज बीकानेर समाज के युवाओं को प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के लिये निःशुल्क ऑन लाइन कोचिंग प्रारंभ करेगा । दो केटेगरी में 1 जुलाई से दी जाने वाली कोचिंग में समाज के वे छात्र इस योजना के लाभार्थी होगें जो सीनियर सैकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक शिक्षा हेतु प्रवेश लेगें और वे जो स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयारी कर रहे है । कोचिंग में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जनेश्वर भवन में महेश भोजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया । कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है । युवाओं के उत्साह के देखते हुए एक से अधिक बैच शुरू किये जाएगें । बैठक में बजरंग लाल सेवग-मास्टर जी, जेठमल शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, दयाशंकर, आर के शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा व श्रीमती पार्वती सेवग उपस्थित थी ।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *