सेना कमांडर, दक्षिणी कमान द्वारा डेजर्ट कोर की सांग्रामिक तैयारियों की समीक्षा
सेना कमांडर, दक्षिणी कमान द्वारा डेजर्ट कोर की सांग्रामिक तैयारियों की समीक्षा


जयपुर , 13 जुलाई। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, सेना कमांडर, दक्षिणी कमान ने 10-12 जुलाई 2024 तक कोणार्क कोर का दौरा किया। उन्होंने गठन की संग्रामिक तैयारियों की समीक्षा की और कोर के अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की। सेना कमांडर को विभिन्न परिचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।


जनरल ऑफिसर को परिचालन और प्रशासनिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न इकाइयों द्वारा किए गए तकनीकी समावेशन के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए उपायों का एक सिंहावलोकन दिया गया। उन्होंने उभरती चुनौतियों का सामना करने और संघर्षों की गतिशील प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कोर को भविष्य में तैयार रखने में उनके अथक प्रयासों के लिए सभी हितधारकों की सराहना की।


जनरल ऑफिसर ने सभी रैंकों को उभरते खतरों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने, पेशेवर रूप से सक्षम बने रहने और अधिकतम उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
