जैन संस्कार विधि से नूतन प्रतिष्ठान शुभारम्भ

जैन संस्कार विधि से नूतन प्रतिष्ठान शुभारम्भ
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

गंगाशहर, 13 जुलाई। ललित कुमार बोथरा के नूतन प्रतिष्ठान अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी का मंगल शुभारंभ जैन संस्कार विधि से शुक्रवार, 12 जुलाई 2024, सुबह 08:35 बजे उपरांत जैन संस्कारक पवन छाजेड़, पीयूष लूणिया, रोहित बैद, विनीत बोथरा, विपिन बोथरा, देवेन्द्र डागा व भरत गोलछा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया, इस अवसर पर तेयुप के सहमंत्री ऋषभ लालाणी और भरत सोनी सहयोगी के रुप मे उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक पीयूष लूणिया ने मौजूद सभी लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से मनाने का निवेदन किया।

pop ronak

तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष महावीर फलोदिया ने परिवार को नूतन प्रतिष्ठान शुभारम्भ करने की बधाई प्रेषित की। बोथरा परिवार की ओर से तेयुप गंगाशहर व जैन संस्कारकों का आभार प्रकट किया गया। सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *