कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जलवा, 12 स्वर्ण के साथ 18 पदक जीते

कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जलवा, 12 स्वर्ण के साथ 18 पदक जीते
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 अगस्त । पंजाब के मलोट में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियो कराटे प्रतियोगिता-2026 में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर स्थित वी.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी के 9 खिलाड़ियों ने सेंसेई विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

pop ronak

खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन:

दो-दो स्वर्ण पदक: व्रतिका स्वामी, भव्य जोशी और युवांश खुराना।

एक स्वर्ण व एक रजत पदक: पायल शर्मा, तेजस पंवार और कुणाल सुथार।

एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक: आरव अग्रवाल, आदर्श सुथार और जियांश गहलोत।

एकेडमी के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई इस सफलता की जानकारी साझा की।

समारोह के दौरान समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता नियमित अभ्यास, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।