बीकानेर-बांद्रा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग: देशनोक स्टेशन पर हड़कंप, यात्री सामान लेकर नीचे उतरे

बीकानेर-बांद्रा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 नवंबर। बीकानेर-बांद्रा रेलगाड़ी के एसी कोच के नीचे से देशनोक रेलवे स्टेशन से गुजरते समय अचानक धुआं उठने के बाद एकबारगी हड़कंप मच गया। रेलकर्मियों ने डिब्बे में रखे अग्निशमन सिलेंडर से तुरंत छिड़काव किया, जिसके बाद धुआं कम हुआ।
ब्रेक शू जाम होने से उठा धुआं
बताया जा रहा है कि रेलगाड़ी के ब्रेक शू में आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया। जोधपुर मंडल के प्रवक्ता पुरुषोत्तम परावल ने जानकारी दी कि ब्रेक शू जाम होने के कारण धुआं उठ रहा था। यह ट्रेन सुबह करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर से रवाना हुई और लगभग नौ बजे देशनोक पहुंची थी। देशनोक स्टेशन पर लोगों ने नीचे से धुआं उठता देखा और तुरंत टीटी को सूचना दी गई। रेलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी के नीचे ही सिलेंडर से छिड़काव किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यात्रियों में हड़कंप और सुरक्षा
पांच एसी कोच (एम वन से एम फाइव) से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। घबराए हुए यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतर गए। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। यात्रियों के सामान सहित नीचे उतरने के कारण विशेषकर बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जब स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई, तो सभी यात्रियों को वापस गाड़ी में बिठाया गया। प्रवक्ता परावल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को सामान्य किया गया और कहीं भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *