बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • खाद्य मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026 राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे क्षेत्र को स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और पेयजल से जुड़ी कई बड़ी सौगातें देंगे। सुबह 11 बजे पीपेरा में 35 लाख की लागत से बने राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय और सामुदायिक भवनों के लोकार्पण से उनके दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर में वे मलकीसर बड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाम के सत्र में मंत्री गोदारा विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। वे ढाणी पांडूसर में 46.50 लाख के पशु चिकित्सालय का शिलान्यास और ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण सौगात राजासर (करणीसर) को मिलेगी, जहां 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। दिन का समापन कागासर में ट्यूबवेल और पाइपलाइन के लोकार्पण के साथ होगा। इन कार्यों से लूणकरणसर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

pop ronak
  • बीकानेर के पब्लिक पार्क में बेटियों के सशक्तिकरण का खिलता हुआ प्रतीक

बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विजन को साकार करते हुए बीकानेर के पब्लिक पार्क में विकसित की जा रही ‘कन्या वाटिका’ अब एक प्रेरणापुंज बन गई है। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के नवाचार से बनी यह वाटिका केवल हरियाली का केंद्र नहीं, बल्कि समाज की बदलती सोच का आईना है। यहाँ स्थापित कलाकृतियां और ‘पुस्तक बेंच’ विशेष आकर्षण का केंद्र हैं, जिस पर अंकित कमला भसीन की कविता “क्योंकि मैं लड़की हूं, मुझे पढ़ना है” हर आने वाले को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करती है।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के अनुसार, इस वाटिका का उद्देश्य बीकानेर की सांस्कृतिक चेतना में बेटियों के संरक्षण को सहजता से समाहित करना है। वाटिका में महिलाओं द्वारा लगाए गए पौधे और समूह में खेलती बालिकाओं के स्कल्पचर एक जीवंत और सुरक्षित समाज का संदेश देते हैं। भविष्य में यहाँ थीम-आधारित पेंटिंग्स और भ्रमण पथ विकसित किए जाएंगे, जिससे यह स्थान केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सशक्त शिक्षण स्थल के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा।

  • अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, सिलिका रेत से भरे 5 डम्पर जब्त, लाखों का जुर्माना वसूला

बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026 जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान अवैध सिलिका रेत का परिवहन करते हुए कुल पांच डम्पर जब्त किए गए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने तीन डम्परों को पकड़ा और उन पर 4.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग ने इसमें से 2.88 लाख रुपये की राशि मौके पर ही वसूल कर ली।

इसी कड़ी में नाल क्षेत्र में भी सख्त कार्रवाई करते हुए दो डम्पर जब्त किए गए, जिनसे 2.88 लाख रुपये का जुर्माना शत-प्रतिशत वसूल किया गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के आकस्मिक निरीक्षण और संयुक्त अभियान जारी रखने की चेतावनी दी गई है ताकि सरकारी राजस्व की चोरी रोकी जा सके और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व जिला परिषद के पूर्व सीईओ सोहनलाल चौधरी का किया अभिनंदन

बीकानेर, 3 अप्रैल। निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि एवं जिला परिषद के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल का शुक्रवार को गंगा रिजॉर्ट में भावभीना अभिनंदन किया गया। श्री कानाराम और राजकुमार कसवां की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वृष्णि और सोहनलाल के नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आमजन को मिला। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता से किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर नम्रता वृष्णि
ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बीकानेर उनके लिए एक यादगार जिला रहा।कलेक्टर ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी गई। राजस्थान सरकार से प्राप्त बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए जिले के विकास को गति दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का विशेष ध्यान चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहा। इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पूर्व सीईओ सोहनलाल ने जिले के लोगों का आभार किया और कहा कि उन्हें यहां कार्य करने के दौरान अपार स्नेह और सहयोग मिला। उन्होंने सदैव सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का प्रयास किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक उसका लाभ पहुंच सके।

जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा पारंपरिक रूप से साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुरारी बेनीवाल, राजाराम झोरड़, अमराराम सियाग, हेतराम कूकणा, रामदयाल, बिशननाथ सिद्ध, इमरान शाह, नारायण राम नायक, राम स्वरूप बिरठ और तेजाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।
===========
बरसात और ओलावृष्टि: जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी, प्राथमिक सर्वे कर दें रिपोर्ट

बीकानेर, 3 अप्रैल। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बरसात और ओलावृष्टि के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए खराबे का प्राथमिक सर्वे करने और अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने राजस्व दलों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर (राहत) को भी फील्ड फंक्शनरी को एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है।

sesumo school
sjps