बैशाख के पहले दिन जीव दया की मिसाल: गेमना पीर क्षेत्र की तलाई में डलवाए पानी के टैंकर

बैशाख के पहले दिन जीव दया की मिसाल: गेमना पीर क्षेत्र की तलाई में डलवाए पानी के टैंकर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 अप्रैल। बीकानेर की पुरानी परंपरा और संस्कारों को जीवंत रखते हुए बैशाख माह के प्रथम दिन बेजुबान पक्षियों और वन्य जीवों के लिए जल सेवा का पुनीत कार्य शुरू किया गया। शुक्रवार, बैशाख माह की एकम के अवसर पर गेमना पीर के पास स्थित गोचर क्षेत्र की ‘पक्के ताल की तलाई’ में जनसहयोग से पानी के टैंकर डलवाए गए, ताकि भीषण गर्मी में वन्य जीवों को प्यास से व्याकुल न होना पड़े।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह सेवा कार्य बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा जोधपुर आयकर विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री त्रिलोक बिस्सा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान न केवल तलाई को जल से भरा गया, बल्कि आसपास के पेड़ों पर लगे पक्षियों के परिंडों (पालसियों) में भी पानी भरा गया। बीकानेर में यह मान्यता है कि बैशाख के तप्त महीने में प्यासे जीवों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस सेवा प्रकल्प में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश चूरा तथा पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक चंद्रकांत व्यास ने विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मौके पर बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, त्रिलोक बिस्सा, सीमा पारीक, छोटूलाल चूरा और अजीत सिंह ने श्रमदान कर व्यवस्थाएं संभालीं।

संस्था के प्रवक्ता पवन राठी ने जानकारी दी कि जल सेवा का यह अभियान बैशाख और ज्येष्ठ माह (पुरुषोत्तम मास) के दौरान अनवरत जारी रहेगा। जनसहयोग के माध्यम से शहर के विभिन्न गोचर क्षेत्रों और तलाईयों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

sjps