हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बीकानेर बार एसोसिएशन ने सौंपा 202वां ज्ञापन- वकीलों ने जताई एकजुटता

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बीकानेर बार एसोसिएशन ने सौंपा 202वां ज्ञापन- वकीलों ने जताई एकजुटता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 अक्टूबर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर में उच्च न्यायालय की स्थाई पीठ (हाईकोर्ट बेंच) की स्थापना की मांग को लेकर हर माह की 17 तारीख को मनाए जाने वाले ‘प्रोटेस्ट डे’ के तहत 202वां ज्ञापन सौंपा गया। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने “हाईकोर्ट बेंच मांग नहीं अधिकार है” के बैनर तले महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शनिवार को प्रशासनिक अवकाश होने के कारण महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलक्ट्रेट के माध्यम से ईमेल द्वारा भेजा गया। वहीं, राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के नाम का ज्ञापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा गया।

pop ronak

बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा स्थाई खंडपीठ की मांग को लेकर निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए इस मांग को शीघ्र स्वीकार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, लेखराम धतरवाल, सुरेंद्र पाल शर्मा, सुधीर श्रीमाली, सुखदेव व्यास, श्रीमती विमला सिरोलिया, श्याम सोलंकी, पंकज सिंह, पवन कुमार व्यास और प्रशांत तंवर सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

खाओसा