बीकानेर भाजपा के युवा नेता का आकस्मिक निधन

बीकानेर भाजपा के युवा नेता का आकस्मिक निधन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 25 अगस्त। बीकानेर में भाजपा के शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी और बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास समेत कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि अभय पारीक के निधन से बीकानेर भाजपा को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने पारीक को संगठन का सच्चा सिपाही बताया। इस दुखद घड़ी में, अखिलेश प्रताप सिंह, श्याम सिंह हाडला, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, दिलीप पुरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसकी जानकारी मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *